ePaper

Bhagalpur news स्कॉर्पियो से 75 लाख रुपये का स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news स्कॉर्पियो से 75 लाख रुपये का स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने स्कॉर्पियो से 75 लाख रुपये के 417 ग्राम स्मैक बरामद कर दो तस्करों गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

नवगछिया पुलिस ने स्कॉर्पियो से 75 लाख रुपये के 417 ग्राम स्मैक बरामद कर दो तस्करों गिरफ्तार किया. मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 से 75 लाख रुपये मूल्य की स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 8 मार्च को नवगछिया थाना पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन से नवगछिया बाजार क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खेप किसी संदिग्ध व्यक्ति को आपूर्ति की जानी है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मकंदपुर चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान नवगछिया बाजार की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर विधि-सम्मत तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखे गए प्लास्टिक के चार पैकेट बरामद किए गए. जब पैकेटों की जांच की गई तो उसमें कुल 417 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 से 75 लाख रुपये आंकी गयी है. मौके पर ही पुलिस ने वाहन में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा निवासी मनीष कुमार तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी आयुष कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने बरामद स्मैक के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में दोनों आरोपितों के साथ वाहन चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध नवगछिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन