bhagalpur news. टीएमबीयू में 48 घंटे के अंदर ऑडिटोरियम से छह और पंखा चोरी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में 48 घंटे के अंदर ऑडिटोरियम से छह और पंखा चोरी

टीएमबीयू में 48 घंटे के अंदर ऑडिटोरियम में दो बार चोरी की घटना घटी है. शनिवार की रात चोरों ने दोबारा छह पंखा चोरी कर ली है. इससे पहले शुक्रवार को पांच पंखे की चोरी हुई थी

विज्ञापन

टीएमबीयू में 48 घंटे के अंदर ऑडिटोरियम में दो बार चोरी की घटना घटी है. शनिवार की रात चोरों ने दोबारा छह पंखा चोरी कर ली है. इससे पहले शुक्रवार को पांच पंखे की चोरी हुई थी. विवि के ऑडिटोरियम से कुल 11 पंखा चोर ने उड़ा लिया है. मामले की जानकारी मिलने पर विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने सख्त तेवर में है. बताया जा रहा है कि चोरी की घटना को लेकर विवि अधिकारी द्वारा 48 घंटे के बाद भी केस दर्ज नहीं कराये जाने पर नाराजगी जतायी है. उन्होंने मामले में इस्टेट पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चोरी की घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी अविलंब दर्ज कराये.

दरअसल, शनिवार को विवि के ऑडिटोरियम में कॉपी शिफ्ट किया जा रहा था. इसी क्रम में परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी वहां पहुंचे, तो देखा कि आधा दर्जन पंखा गायब है. ऑडिटोरियम से नौ अक्तूबर को भी पांच पंखे की चोरी हुई थी. इतना सब होने के बाद भी विवि प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी. सूचना मिलने पर विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ऑडिटोरियम पहुंचे, जहां कर्मचारी ने इसके बारे में जानकारी दी. दूसरी तरफ प्रभारी कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने इस्टेट पदाधिकारी डॉ जैनेंद्र कुमार को जानकारी दी. इसके बाद रजिस्ट्रार ने प्रभारी कुलपति को घटना से संबंधित जानकारी दी. बताया जा रहा है कि देर शाम इस्टेट पदाधिकारी डॉ जैनेंद्र कुमार ने विवि थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने सं��ादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन