bhagalpur news. बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में श्रीराम कथा आज से

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में श्रीराम कथा आज से

श्रीराम कथा मंच की ओर से बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में छह दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को होगा.

विज्ञापन

श्रीराम कथा मंच की ओर से बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में छह दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ शुक्रवार को होगा. उक्त जानकारी मंच के टीम प्रभारी पंडित पंकज झा एवं प्रणव घोष ने दी. बताया कि प्रतिदिन प्रात: सात बजे वेदी पूजन, आठ से दोपहर एक बजे तक सामूहिक पाठ एवं संध्या छह से रात्रि नौ बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा. 19 अक्तूबर को विशेष आयोजन के तहत सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा. यह सुबह सात बजे शुरू होगा. आयोजन में स्वागताध्यक्ष महंत शिवनारायण गिरि, कथा वाचक वाराणसी के पंडित विद्यासागर महाराज होंगे. इस आयोजन के संरक्षक बनारस के बाल व्यास मानस मर्मज्ञ पंडित विजय शंकर चतुर्वेदी हैं. संयोजक महंत उपेंद्र चतुर्वेदी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन