Bhagalpur News: शेखर पांडेय बनाये गये महानगर जदयू के वरीय उपाध्यक्ष
Updated at : 20 Feb 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन

नया बाजार स्थित महानगर जिला जदयू कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय शाह और प्रमंडलीय प्रभारी प्रह्लाद सरकार के द्वारा एक कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरीय सदस्य शेखर पांडेय को महानगर जदयू का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया.
विज्ञापन
भागलपुर.
नया बाजार स्थित महानगर जिला जदयू कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय शाह और प्रमंडलीय प्रभारी प्रह्लाद सरकार के द्वारा एक कार्यक्रम के तहत पार्टी के वरीय सदस्य शेखर पांडेय को महानगर जदयू का वरीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इससे पहले शेखर पांडे प्रदेश एवं जिला के विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं. जिसमें जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, युवा जिलाध्यक्ष भागलपुर, महानगर चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी के साथ साथ जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं. उन्हें भागलपुर सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, प्रदेश महासचिव विभूति गोस्वामी, भागलपुर प्रमंडल के प्रभारी प्रह्लाद सरकार, प्रदेश सचिव संजय राम, पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष सुड्डू साई, राकेश ओझा, महानगर प्रवक्ता राहुल सिंह, सेक्टर अध्यक्ष विकास सिंह, सुबोध शर्मा, वाड अध्यक्ष लक्ष्य पांडे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष हुमायूं खान सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




