bhagalpur news. भागलपुर व मगध टीम के बीच सेमीफाइनल आज

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 24 Nov 2025 12:12 AM

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दरभंगा ने मुंगेर टीम को 10 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दरभंगा ने मुंगेर टीम को 10 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जायेगा. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच तिरहुत व दरभंगा टीम के बीच सुबह के सत्र में व दूसरा सेमीफाइनल भागलपुर व मगध के बीच खेला जायेगा. बताया कि फाइनल मैच 26 नवंबर को खेला जायेगा.

इससे पहले खेले गये मुकाबले में मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 102 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दरभंगा की टीम ने 13.1 ओवर में बिना विकेट खोये जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. दरभंगा के आदित्य राज को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया. मैच में अंपायर मनोज गुप्ता व नीरज कुमार थे. जबकि स्कोरर अंकित राज व रोहित कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन