bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज यूजीसी हॉस्टल में सुरक्षा संकट
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 1:03 AM
छात्र राजद ने प्रशासन पर आवेदन देने के बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया
भागलपुर. छात्र राजद ने प्रशासन पर आवेदन देने के बाद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. कहा कि टीएनबी कॉलेज का यूजीसी हॉस्टल अब गंभीर संकट में है. छात्र राजद के नेताओं ने बताया कि हॉस्टल की सुरक्षा पहले छात्र नेता लालू, प्रिंस, आशीष, प्रभाकर और गोविंद पर निर्भर थी, जो विवाद और आपात स्थिति में तुरंत मदद करते थे. अब ये नेता जेल में हैं, जिससे छात्र सहम गए हैं. कहा कि अगर हालात ऐसे ही रही तो हॉस्टल पूरी तरह वीरान हो जाएगा. कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने कहा कि प्रशासन ने पांच आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










