bhagalpur news. टीएमबीयू की जांच कमेटी ने सुरक्षा एजेंसी सामंता की रिपाेर्ट की तैयार, सिंडिकेट में रखा जायेगा

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 08 Jan 2026 1:26 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू की जांच कमेटी ने सुरक्षा एजेंसी सामंता की रिपाेर्ट तैयार कर ली है. रिपोर्ट को 13 जनवरी काे सिंडिकेट की बैठक में रखा जायेगा

विज्ञापन

टीएमबीयू की जांच कमेटी ने सुरक्षा एजेंसी सामंता की रिपाेर्ट तैयार कर ली है. रिपोर्ट को 13 जनवरी काे सिंडिकेट की बैठक में रखा जायेगा. विवि में बुधवार काे कमेटी की बैठक हुई. इसमें रिपाेर्ट तैयार की गयी. कमेटी ने पिछली बैठक में एजेंसी काे कुछ मुद्दाें पर पत्र भेज कर जवाब मांगा था. इसे लेकर सात दिनों का समय दिया था. एजेंसी जवाब आने पर सिंडिकेट में रखा जायेगा. एजेंसी ने विवि पर नौ करोड़ 80 लाख बकाया का दावा किया है. मामले को लेकर एजेंसी हाइकोर्ट में अपील की है. मामला कोर्ट में जाने के बाद विवि प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर जांच करायी है.

एजेंसी व विवि के कार्यप्रणाली पर भी उठाया सवाल

बताया जा रहा है कि कमेटी ने रिपाेर्ट में एजेंसी व विवि की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया है. कमेटी ने विवि की की तरफ से एजेंसी के साथ करार के लिए उसे अनफिट से फिट घाेषित किया. पीएफ व बीमा के बिना सुरक्षा कर्मचारियों की हाजिरी का सर्टिफिकेट गलत तरह से जारी किया. एजेंसी काे भी करार का पालन नहीं करने का दाेषी बताया गया है. करार में एजेंसी ने कहा था कि विवि में किसी प्रकार की घटना होने पर वह प्राथमिकी दर्ज करायेगा. विवि का क्षति हाेने पर उसकी भरपाई भी एजेंसी की तरफ से किया जोयगा. कमेटी ने कहा कि नवंबर 2025 में विवि कैंपस में ताेड़बाेड़ व इससे पहले हुई चोरी की घटना में एजेंसी ने किये गये करार का पालन नहीं किया.

18 फीसदी ब्याज का भी दावा

एजेंसी ने भुगतान में विलंब करने पर 18 फीसदी ब्याज का दावा विवि प्रशासन पर किया है. एजेंसी ने काेर्ट में दिये आवेदन में कहा कि विवि ने तीन माह के नाेटिस पीरियड का पालन किये बिना उसके गार्ड काे हटा दिया. उन बिंदुओं पर भी कमेटी ने जवाब मांगा है. बैठक में प्राॅक्टर, सिंडिकेट सदस्य डाॅ मृत्युंजय सिंह गंगा, एफओ व लीगल शाखा के समन्वयक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन