Bhagalpur News: पौड़ी गढ़वाल में 70 ग्राम सोना लूट मामले में अमन की तलाश

Updated at : 20 Feb 2025 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: पौड़ी गढ़वाल में 70 ग्राम सोना लूट मामले में अमन की तलाश

गुरुवार को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिला के श्रीनगर थाना की पुलिस भागलपुर पहुंची थी. जहां उत्तराखंड पुलिस टीम ने वरीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. वरीय पुलिस अधिकारियों ने उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से तातारपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया

विज्ञापन

= अमन और उसके भाई अभिषेक की तलाश में तातारपुर पहुंची पुलिस, गोला घाट इलाके में छापेमारी

संवाददाता, भागलपुर

देश के विभिन्न राज्यों में आभूषणों की चोरी व लूट मामलों के तार कई बार भागलपुर से जुड़ चुके हैं. कभी कर्नाटक तो कभी महाराष्ट्र तो कभी दिल्ली व राजस्तान पुलिस आदि भागलपुर पहुंच कर यहां से आरोपितों को गिरफ्तार कर ले जा चुकी है. ताजा मामला उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है. गुरुवार को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिला के श्रीनगर थाना की पुलिस भागलपुर पहुंची थी. जहां उत्तराखंड पुलिस टीम ने वरीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. वरीय पुलिस अधिकारियों ने उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से तातारपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. जिसके बाद टीम ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के गोला घाट इलाके में छापेमारी की.

पुलिस के पहुंचने की सूचना पर भाग गये दोनों भाई

जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व ही गोलाघाट के रहने वाले अमन ने पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र में 70 ग्राम सोने के आभूषणों की लूट की थी. पीड़ित द्वारा श्रीनगर थाना में केस दर्ज कराया गया था. श्रीनगर पुलिस द्वारा की गयी जांच और सत्यापन के दौरान मामले में गोला घाट निवासी अमन और उसके भाई अभिषेक की संलिप्तता सामने आयी थी. जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस दोनों आरोपितों के विरुद्ध अरेस्ट वारंट लेकर भागलपुर के तातारपुर थाना पहुंची. हालांकि छापेमारी के दौरान दोनों ही भाई अपने घर से फरार थे. इधर, तातारपुर थाना पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों का सत्यापन किया गया. जिसमें पता चला कि विगत अप्रैल 2024 में अमन ने ही भागलपुर में सोना लेकर कम दाम में आभूषण बनवाने का झांसा देकर भागलपुर के एक व्यक्ति को चूना लगाया था. उक्त मामला थाना भी पहुंचा था पर पीड़ित द्वारा आरोपित के साथ समझौता कर केस दर्ज करने से इंकार कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन