bhagalpur news. नौ लोगों से भरा स्कॉर्पियो तालाब में गिरा, दो की मौत
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 12:52 AM
सबौर प्रखंड अंतर्गत अलंग परघड़ी गांव में नौ लोगों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में गिर गयी, जिसमें डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं अन्य सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं
सबौर प्रखंड अंतर्गत अलंग परघड़ी गांव में नौ लोगों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में गिर गयी, जिसमें डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं अन्य सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, महेशपुर गांव के एक परिवार के कुल नौ सदस्य स्कॉर्पियो से विजयादशमी का मेला देखने बाराहाट गये थे. शुक्रवार को मेला देखकर लौटने के दौरान शाम चार बजे के करीब वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में प्रियंका देवी (24) व अर्चना भारती (4) की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला. परघड़ी पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि शीतल कुमार ने बताया कि पर्व के मौके पर ऐसी घटना सभी को सदमें में डाल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










