Bhagalpur News. विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई 11 की शानदार जीत
Updated at : 14 Mar 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन

क्रिकेट में एसबीआइ कीटीम विजेता.
विज्ञापन
—एलआईसी 11 को छह ओवर में ही हराया, चंदन कुमार बने मैच के हीरो
जिला स्कूल मैदान पर आयोजित विभागीय क्रिकेट लीग में एलआईसी 11 और एसबीआई 11 के बीच खेले गये मुकाबले में एसबीआई 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की. गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चंदन कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया.एलआईसी 11 के कप्तान संजीव कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरसे पहले ही 83 रनों पर सिमट गयी. शेखर कुमार ने नौ गेंदों में 21 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं करण ने 13 गेंदों में 17 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके. एसबीआई 11 की ओर से गेंदबाजी में चंदन कुमार ने तीन विकेट झटके. इसके अलावा प्रीतम कुमार और गौरव कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किये.
रितेश और चंदन की तूफानी बल्लेबाजी
83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई 11 की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज छह ओवर में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज रितेश घोष ने नाबाद 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहें. वहीं मैन ऑफ द मैच चंदन कुमार ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ आठ गेंदों में 27 रन ठोक दिये. एलआईसी 11 की ओर से पुरुषोत्तम कुमार को ही एकमात्र सफलता मिली, जिन्होंने अनूप किशन को आउट किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




