bhagalpur news. भागलपुर के सचिन का बिहार रणजी टीम में चयन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर के सचिन का बिहार रणजी टीम में चयन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए टीम की घोषित कर दी है. इसमें भागलपुर के खिलाड़ी सचिन कुमार को शामिल किया गया है

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के लिए टीम की घोषित कर दी है. इसमें भागलपुर के खिलाड़ी सचिन कुमार को शामिल किया गया है. सचिन ने हाल ही में खेले गये सीनियर हेमन ट्रॉफी में भागलपुर टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था. उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने उन्हें रणजी टीम में स्थान दिया है. जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर ने बताया कि सचिन पिछले कई वर्षों से ग्राउंड लेवल पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ कारणों से अब तक उनका चयन नहीं हो पा रहा था. इस बार उनके निरंतर प्रयास और मेहनत का फल मिला है. बताया कि बिहार रणजी टीम का पहला मुकाबला 15 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पटना के मौइन उल हक स्टेडियम में खेला जायेगा. सचिन के चयन पर भागलपुर क्रिकेट प्रेमियों, कोच सहित विभिन्न खेल संगठनों के खिलाड़ी भी बधाई दी है.

उधर, रेलवे कॉलोनी नयाचक मोजाहिदुपर के रहने वाले क्रिकेटर सचिन ने बताया कि बिहार रणजी टीम में शामिल किये जाने पर काफी खुशी हो रही है. क्रिकेट से वर्ष 2008 से जुड़ा था. स्कूल स्तर से खेलना शुरू किया. फिर जिला स्तरीय, स्टेट लेवल सहित कई प्रतियोगिता में खेला. टीम के लिए ऑल राउंडर की भूमिका में रहे. बताया कि प्रतिदिन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चार से पांच घंटे तक अभ्यास करता था. सीनियर क्रिकेटरों का हमेशा सहयोग मिला. उनलोगों को कमजोरी को दूर कर निखारने का काम किया. उधर, बेटे का चयन होने पर सचिन के पिता दिलीप कुमार तांती व मां सोनी देवी ने खुशी का इजहार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन