ePaper

bhagalpur news. ऋतुराज, आकांक्षा, रामू व शारदा सबसे तेज धावक

Updated at : 10 Oct 2025 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. ऋतुराज, आकांक्षा, रामू व शारदा सबसे तेज धावक

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को एथलेटिक्स, फुटबॉल, भाला फेंक, योग, वुशू, शतरंज, कबड्डी आदि स्पर्धा हुई.

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को एथलेटिक्स, फुटबॉल, भाला फेंक, योग, वुशू, शतरंज, कबड्डी आदि स्पर्धा हुई. 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ऋतुराज व तीन हजार मीटर रेस में रामू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में 200 मीटर रेस में आकांक्षा कुमारी पहले, मोनिका कुमारी दूसरे व प्रीति कुमारी तीसरे स्थान पर रही. अंडर-19 बालक वर्ग डिस्कस थ्रो मनोजित कुमार पहले, नीतीश कुमार दूसरे व लक्ष्य कुमार तृतीय स्थान पर रहे. 600 मीटर दौड़ में शारदा कुमारी पहले, नीतू कुमारी दूसरे व पम्मी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. बालक अंडर-17 वर्ग में डिस्कस थ्रो में अक्षय कुमार पहला, मो मुदस्सिर दूसरा व शिवराज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. अंडर-17 बालिका वर्ग में तीन हजार मीटर रेस में नीतू कुमारी प्रथम, छोटी कुमारी द्वितीय व आराध्या और साक्षी कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा प्राप्त किया.

उधर, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का विकास होता है. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिया.

भाला फेंक –

अंडर-17 बालिका वर्ग भाला फेंक में प्रियसी कुमारी प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय व शुभ प्रिया तृतीय, अंडर-19 बालक वर्ग हाई जंप में राज कुमार प्रथम, दुर्गा कश्यप द्वितीय व दुर्गेश कुमार तृतीय, ट्रिपल जंप अंडर-17 बालिका वर्ग में अरीबा कमल प्रथम, रुचि कुमारी द्वितीय व बालक वर्ग अंडर-17 ट्रिपल जंप में प्रेम प्रकाश प्रथम, फरहान खान द्वितीय व राजा कुमार तृतीय, योग अंडर- 14 पायलट वर्ल्ड में प्रिंस कुमार प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय व निलेश कुमार तृतीय, अंडर-17 बालक वर्ग में मधुसूदन कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया.

इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल ने जीता मैच

दूसरी तरफ विभिन्न वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला हुआ. अंडर-14 बालक वर्ग में इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल ने रामपुर को 3-0 से पराजित किया. जर्सी नंबर 10 इंद्रजीत कुमार ने तीन हैट्रिक गोल दागा. दूसरे मैच मिडिल स्कूल ममलखा ने बसंतपुर पीरपैंती को ट्राई ब्रेकर में 3-2 से हराया. तीसरे मैच सबौर ने इस्माइलपुर को 1-0 से हराया. चौथे मैच लक्ष्मीपुर पीरपैंती ने पन्नुचक को ट्राई ब्रेकर में 4-1 से पराजित किया. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल ने यूएमएस सबौर को 3-0 से हराया. टीम के लिए इंद्रजीत कुमार, गोविंद कुमार और कुणाल कुमार ने एक-एक गोल दागा. इसके साथ ही फाइनल में जगह बनायी.

अंडर-17 फुटबॉल में अकबरपुर कहलगांव ने डीएवी बरारी को 2-0 से हराया. दूसरा मैच साहू परबत्ता ने फतेहपुर नाथनगर ने फतेहपुर को 1-0 से हराया. तीसरे मैच में इसीपुर ने खरीफ को 2-0 से पराजित किया. चौथे मैच में इंटर लेवल मुस्लिम स्कूल को इस्माइलपुर टीम के नहीं आने पर वॉक ओवर दिया गया. शेष मैच शुक्रवार को खेला जायेगा. मैच में निर्णायक की भूमिका माजिद, आकाश कुमार, अमरजीत कुमार, अनूप घोष, असर आलम अच्छू, बबल्लू कुमार, फैयाज खान, रणजीत कुमार ने निभायी.

—————-

वुशू का रिजल्ट

अंडर-17 बालक वर्ग में ऋषभ राज, अंशुमन शंकर, विवेकानंद, कृष्ण कुमार, सौरभ कुमार, साकेत कुमार, अभिनय आदित्य, आयुष कुमार ने मेडल प्राप्त किया. बालिका वर्ग अंडर-17 में बिंदु कुमारी, दीप माला ने मेडल प्राप्त किया.

वॉलीबॉल : रामकृष्ण विद्या मंदिर ने एमजे पब्लिक स्कूल को हराकर बनी चैंपियन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दस विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. इसमें बालक व बालिका दोनों वर्ग की टीम शामिल है. पहला मैच रामकृष्ण विद्या मंदिर व हैप्पी वेली और एमजे पब्लिक स्कूल भवनाथपुर व मध्य विद्यालय रामपुर के बीच हुआ. फाइनल में रामकृष्ण विद्या मंदिर ने एमजे पब्लिक स्कूल को 2-1 सेट से पराजित कर चैंपियन बनी. मौके पर अजय कुमार राय, नीलकमल राय, शंकर कुमार चौधरी, मिथुन कुमार, संदीप कुमार, राजवर्धन, अभय कुमार मिश्रा, आनंद राज, कुमार हीरा, शुभम, शिवानी एवं खुशबू आदि मौजूद थे.

शतरंज :

बालिका अंडर-14 में ईरा शाह ने सभी चक्र को जीतकर विजेता बनी. वहीं, अवनी, चंद्रिका व नेहा कुमारी क्रमशः द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रही. अंडर- 17 में आर्य कुमारी प्रथम, शुभांगी लाल, आध्या दीवान, नंदिनी सिंह ने क्रमशः द्वितीय तृतीय तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. अंडर- 19 वर्ग में साक्षी कुमारी प्रथम, सृष्टि गंगोत्री, कृष्णा सिंघानिया व मून कुमारी ने क्रमशः द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन