जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 9:47 PM
जनता दल यूनाइटेड की ओर से 30 नवंबर को लाजपत पार्क में होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गयी.
जनता दल यूनाइटेड की ओर से 30 नवंबर को लाजपत पार्क में होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गयी. इसे लेकर पहले बैठक हुई. फिर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. सांसद अजय मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, प्रमंडलीय संगठन प्रभारी प्रह्लाद सरकार, महानगर जदयू अध्यक्ष संजय साह, जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सुड्डू साईं, युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश ओझा, शाहिद रजा, कुणाल रत्नप्रिय, महबूब आलम, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. सांसद अजय मंडल ने कहा कि सम्मेलन में सभी बूथ से ले कर जिला कमेटी के कार्यकर्ता शामिल होंगे. कहकशां परवीन ने कहा कि यह सम्मेलन अभूतपूर्व होगा. प्रमंडल प्रभारी प्रह्लाद सरकार ने, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने अपने विचार रखे. इस मौके पर रिंटू सिंह, सपना गुप्ता, गुड्डू भगत, सुबोध शर्मा, विकास सिंह, मयंक वर्मा आदि उपस्थित थे. इधर नाथनगर विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार मंडल, जिला सचिव अरुण कुमार, पूर्व प्राचार्य डॉ केडी प्रभात, कटोरिया विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने कहा कि सम्मेलन में मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष, पंचायत कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमेटी, जिला अध्यक्ष, जिला कमेटी, सभी प्रकोष्ठ के सम्मानित जिला अध्यक्ष, प्रखंड के अध्यक्ष, पंचायत के अध्यक्ष एवं सभी कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी शिरकत करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










