bhagalpur news. घूस लेते गिरफ्तार जमुई के राजस्व कर्मी को भेजा जेल

60 हजार रुपये घूस लेते जमुई जिला के खैरा अंचल के राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को भागलपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
भागलपुर
60 हजार रुपये घूस लेते जमुई जिला के खैरा अंचल के राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को भागलपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. विजिलेंस की टीम भागलपुर व्यवहार न्यायालय के विशेष निगरानी अदालत एडीजे 5 पहुंची थी, जहां से भागलपुर स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया.
बता दें कि गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने जमुई के खैरा अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार को 60 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था. इसके बाद विशेष पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गयी थी. जानकारी के अनुसार जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव निवासी मिथिलेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने विजिलेंस के पास रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायत की थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम गुरुवार को जमुई पहुंची और कर्मचारी को गिरफ्तार किया. मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा की गयी शिकायत में उन्होंने उल्लेख किया था कि जमीन के परिमार्जन के लिए आवेदन किया था. इसके बदले राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार ने उनसे 70 हजार रुपए की मांग की थी. इसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस को दी और गुरुवार को 60 हजार रुपए लेते हुए आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




