bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज के खेलकूद समिति का पुनर्गठन, डॉ राजीव बने अध्यक्ष

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज के खेलकूद समिति का पुनर्गठन, डॉ राजीव बने अध्यक्ष

टीएनबी कॉलेज में खेल गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए खेलकूद समिति का पुनर्गठन किया गया है

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज में खेल गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए खेलकूद समिति का पुनर्गठन किया गया है. कमेटी में 15 सदस्य शामिल हैं. इसे लेकर प्राचार्य डॉ दीपो महतो की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई थी. इसमें इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन, खेल सामग्री की खरीद, खेल के वार्षिक बजट, फुटबॉल व रग्बी खेल के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया गया.

प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में खेल गतिविधि को बढ़ावा दिया जायेगा. विवि खेल कैलेंडर के अनुसार कॉलेज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. साथ ही कॉलेज में वार्षिक खेलकूद का भव्य आयोजन होगा. बताया कि कॉलेज में महिला क्रिकेट टीम तैयार किया जायेगा. इसे लेकर खेल समिति को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. विवि से कॉलेज को जिन इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी दी गयी है. बजट के अनुसार भव्य आयोजन किया जायेगा. कॉलेज खेल समिति में डॉ राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुमन कुमार, डॉ राजे कुमार तिवारी, डॉ रवि शंकर कुमार चौधरी, नवनीत कुमार, डॉ श्वेता पाठक, डॉ अंशू कुमार, डॉ अंशुमान सुमन, डॉ चंदन कुमार, डॉ अमलेंदु कुमार अंजन, डॉ जैनेंद्र कुमार, डॉ नीतू कुमारी, डॉ शमीउद्दीन खलीक व डॉ प्रज्ञा राय सदस्य हैं. प्राचार्य ने कहा कि खेल समिति में और कुछ लोगों का नाम जुड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन