Bhagalpur News: रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण

रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों और अतिथियों ने पौधरोपण किया. इस क्रम में अशोक, महोगनी, बेल आदि के पौधे लगाये गये. इस अवसर पर संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को एक घर – एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया. सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच ट्राई साइकिल प्लास्टिक एवं अन्य आवश्यक सामान वितरण करने की योजना के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अशोक जीबराजिका, उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह, सचिव प्रवीण कुमार झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार सिंह, सदस्य अभिषेक डालमिया, 2 बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी भागलपुर के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल दिनेश कुमार पाठक, हवलदार अनिल कुमार, आरके भारती, नायक महेश कुमार , बीएचएम पीके सुमन, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त स्काउट विपिन कुमार सिंह, एनसीसी कैडेट तन्नू सोरेन, साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, जुली कुमारी, मनीषा कुमारी, सोना कुमारी, सानिया कुमारी, अंकिता कुमारी भारत स्काउट और गाइड भागलपुर के रेंजर विद्या कुमारी, सिमरन, जिला सचिव प्रवीण कुमार झा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










