Bhagalpur News: पंप हाउस का जला मोटर, 30 हजार की आबादी को पेयजल संकट

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 28 Mar 2025 12:12 AM

विज्ञापन

शहर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत हो गयी है. नगर पंचायत के कुलकुलिया स्थित पंप हाउस की मोटर बुधवार को जल जाने से गुरुवार को वार्ड एक से 13 तक नल-जल योजना से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी.

विज्ञापन

= नगर पंचायत और पीएचईडी की लापरवाही आयी सामने

प्रतिनिधि, कहलगांव

शहर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत हो गयी है. नगर पंचायत के कुलकुलिया स्थित पंप हाउस की मोटर बुधवार को जल जाने से गुरुवार को वार्ड एक से 13 तक नल-जल योजना से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. इससे पूर्व चार दिन पहले से नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन मरम्मत के दौरान पाइप लीक हो गया था, जिससे वार्ड 7 से 13 तक पानी की आपूर्ति बाधित थी. बुधवार की रात उसकी मरम्मत की गयी, लेकिन इससे पहले ही पीएचईडी की मोटर जल गयी. जिससे 13 वार्डों में जलापूर्ति ठप हो गयी. इससे शहर की करीब 30 हजार की आबादी जलसंकट से जूझ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को गर्मी शुरू होने से पहले इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी. उल्लेखनीय है कि यह एक से तीन तक वार्ड मुस्लिम बाहुल्य है. ऐसे में आज अलबिदा का जुमा है, इसमें पानी बिना परेशानी होगी.

कहां-कहां पानी की आपूर्ति हुई बाधित

एसएसवी कॉलेज परिसर की टंकी इसी मोटर से भर कर वार्ड एक से छह तक पानी की सप्लाई की जाती है. पुरानी पाइपलाइन में यहां से वार्ड 1 से 13 तक रोटेशन में पानी दिया जाता था, लेकिन अब सप्लाई पूरी तरह बंद है. रमजान को लेकर स्थानीय लोगों में जल संकट से आक्रोश है. इधर, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि हम पीएचईडी को पत्र लिखेंगे, ताकि जल्द से जल्द समाधान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन