bhagalpur news. शिक्षक संघ ने डीईओ कार्यालय के बाहर दिया धरना

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 05 Oct 2025 12:47 AM

विज्ञापन

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया

विज्ञापन

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा पदाधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा राघवेन्द्र शर्मा बनाम बिहार सरकार के मामले में पारित आदेश के आधार पर बेगूसराय के अनुरूप स्नातक प्रशिक्षित एवं प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति प्रदान किया जाये. देवघर हिंदी विद्यापीठ द्वारा प्रदत्त डिग्री के आधार पर विभागीय निदेशानुसार स्नातक प्रशिक्षित एवं प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति प्रदान किया जाये. विशिष्ट शिक्षकों का यथाशीघ्र वेतन निर्धारण हो. साथ ही अर्हता पूरी करने वाले सभी शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ दिया जाये. सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन एवं बकाया भुगतान सुनिश्चित करना सहित अन्य कई मांगें शामिल हैं. अधिकारियों से मांगों को लेकर अविलंब विचार कर निष्पादन करने के लिए आग्रह किया जाता रहा है, लेकिन शिक्षकों की समस्या की अनदेखी की जा रही है. शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा. मौके पर संघ के अध्यक्ष राणा कुमार झा, अरुण कुमार सिंह, मुकेश आनंद, आनंद कुमार सिंह, आशुतोष चंद्र मिश्रा, विनय कुमार, अमित कुमार, पीयूष कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन