bhagalpur news. नेशनल हेराल्ड केस के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नेशनल हेराल्ड केस के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल किये जाने के विरुद्ध गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रतिरोध मार्च निकाला

विज्ञापन

भागलपुर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल किये जाने के विरुद्ध गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रतिरोध मार्च निकाला. कांग्रेस कैंप कार्यालय से निकले मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भागलपुर जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार तक गये. कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह का पुतला जलाया. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डाॅ अभय आनंद ने कहा कि मोदी सरकार जब-जब अपनी सत्ता के लिए खतरा महसूस करती है, तब-तब ईडी को हथियार बनाकर विरोधी दल के नेताओं को परेशान करती है. मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईन अंसारी, प्रदेश प्रतिनिधि विपिन बिहारी यादव, सौरभ पारिक, महिला कांग्रेस समन्वयक ज्योति देवी, रवि कुमार, खुशबू देवी, रविंद्रनाथ यादव, शिवशंकर सिन्हा, डाॅ अभिषेक चौबे, जावेद सालेह अंसारी, डब्ल्यू पांडेय, दीपक बाजोरिया, रमीज राजा, मो फिरोज, मनीष यादव, राजेन्द्र चौधरी, अमरेन्द्र कुमार, सीताराम वर्मा, गंगेश कुमार, राधा प्रसाद राय, जाबिर अंसारी, प्रदीप कुमार, बंटी दास, नीरज मंडल, जाहिर नेजामी, सुनील मंडल, पिंकी देवी, सुलेखा देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन