भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा बदलाव, 15 जून से प्राइवेट एजेंसी चलायेगी रिटायरिंग रूम और डॉर्मेट्री
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. 15 जून से स्टेशन का रिटायरिंग रूम और डॉर्मेट्री अब प्राइवेट एजेंसी के जरिए संचालित किया जाएगा. रेलवे ने इसके लिए पांच साल का करार किया है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशाेर मिश्र की रिपोर्ट
Bhagalpur News : भागलपुर रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम और डॉर्मेट्री संचालन का जिम्मा मालदा डिवीजन ने भागलपुर की नटराज एजेंसी को सौंप दिया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार करीब 55 लाख रुपये में पांच वर्षों के लिए यह टेंडर दिया गया है. 15 जून से एजेंसी दोनों सुविधाओं का संचालन शुरू कर देगी.रेलवे ने पूरी की प्रक्रिया
रेलवे सूत्रों के अनुसार डॉर्मेट्री और रिटायरिंग रूम को प्राइवेट एजेंसी को देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 15 जून से पहले इन सुविधाओं के लिए शुल्क भी तय कर दिया जाएगा और उसके बाद इसे यात्रियों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया जाएगा.भागलपुर रेलवे स्टेशन के सीएमआई फूल कुमार शर्मा ने बताया कि यह पांच वर्षों का करार है और लगभग 55 लाख रुपये में टेंडर फाइनल किया गया है.पांच बेड की डॉर्मेट्री और पांच कमरों का रिटायरिंग रूम
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्टेशन पर मौजूद डॉर्मेट्री में फिलहाल पांच बेड की व्यवस्था है. वहीं रिटायरिंग रूम में पांच कमरे उपलब्ध हैं और प्रत्येक कमरे में दो बेड लगाए गए हैं.सीएमआई ने बताया कि यदि एजेंसी चाहे तो डॉर्मेट्री में बेड की संख्या और बढ़ा सकती है, ताकि अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके.पहले ही निजी हाथों में जा चुका है प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय
भागलपुर रेलवे स्टेशन का प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय पहले ही प्राइवेट एजेंसी को सौंपा जा चुका है. अब रिटायरिंग रूम और डॉर्मेट्री भी निजी संचालन में जाने के बाद यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि निजी एजेंसी के संचालन से साफ-सफाई, रखरखाव और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा. इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव मिल सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










