भागलपुर की मेजबानी में सैंडिस स्टेडियम में महिला अंडर-19 टी-20 जोनल प्रतियोगिता तैयारी पूरी, दोपहर में एसएसपी करेंगे उद्घाटन
Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर की मेजबानी में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से महिला अंडर-19 टी-20 जोनल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गयी है
विज्ञापन
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
भागलपुर की मेजबानी में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से महिला अंडर-19 टी-20 जोनल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को दोपहर में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे.बीसीए की तरफ से भागलपुर की मेजबानी में ई, एफ, जी व एच ग्रुप का मुकाबला खेला जायेगा. जबकि पटना की मेजबानी में ए, बी, सी व डी ग्रुप का मैच आयोजित किया जायेगा.
भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर व उपाध्यक्ष सुधीर मुखर्जी ने बताया कि उद्घाटन मैच सुबह के सत्र में खेला जाना था. लेकिन दो दिन पहले हुए बारिश के कारण पिच गिला रहने के कारण सुबह के सत्र में खेला नहीं जा सका. उन्होंने बताया कि दोपहर में दो बजे से प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला टीम एफ व टीम एच के बीच होगा.प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीसीए की तरफ से भागलपुर की मेजबानी में ई, एफ, जी व एच ग्रुप का मुकाबला खेला जायेगा. जबकि पटना की मेजबानी में ए, बी, सी व डी ग्रुप का मैच होगा. उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह के सत्र में नहीं खेले गये मैच अब 12 जून को सुबह के सत्र में ही खेला जायेगा. प्रतियोगिता का फाइनल 13 जून को खेला जायेगा.
डॉ ठाकुर ने बताया कि भागलपुर की मेजबानी में ही 15 से 20 जून तक महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के तहत मैच खेला जायेगा. जबकि फाइनल मैच पटना में 22 जून को आयोजित किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










