Bhagalpur, रात करीब आठ बजे प्रवीण सिंह को शव पहुंचेगा भागलपुर

Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur, रात करीब आठ बजे प्रवीण सिंह को शव पहुंचेगा भागलपुर

रात करीब आठ बजे प्रवीण सिंह को शव पहुंचेगा भागलपुर

विज्ञापन

रविवार को निकाला जायेगा शव यात्रा

भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे प्रवीण सिंह का शव शनिवार की रात आठ बजे भागलपुर पहुंचेगा. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद ने बताया कि शनिवार को दोपहर तक सड़क के रास्ते सदाकत आश्रम पटना में प्रवीण सिंह का शव पहुंचेगा. यहां कांग्रेस पार्टी के वरीय अधिकारी सहित कार्यकर्ता अंतिम दर्शन करेंगे. फिर वहां से सड़क के रास्ते भागलपुर शव पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे उनका शव दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में रखा जायेगा. यहां अंतिम दर्शन के बाद पटल बाबू रोड स्थित मकान में रखा जायेगा. ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सके. फिर रात में उनका शव पैतृक घर जिछो ले जाया जायेगा. जहां रातभर रखा जायेगा. मुजफ्फर अहमद ने बताया कि रविवार को दोपहर में शव यात्रा निकाला जायेगा. बरारी घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा. उधर, प्रवीण सिंह के समर्थकों व रिश्तेदारों में उनके मौत को लेकर शोक में डूबे है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रवीण सिंह नेता ही नहीं थे. सभी के बड़े भाई के समान थे. उनके नहीं रहने से पार्टी के लिए बड़ी क्षति है. शायद इसका भरपाई होना मुश्किल हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब कोई परेशान रहता था. प्रवीण सिंह हमेशा उनको आगे बढ़ने का काम करते थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन