Bhagalpur. गंगा कटाव की जद में जाने से बच जायेगा मोहल्ला, 4 मई से शुरू होगा काम

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर सिटी में गंगा नदी के लगातार कटाव से माणिक सरकार मोहल्ला के प्रभावित होने का खतरा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन अब फ्लड कंट्रोल डिविजन ने त्वरित कार्रवाई कर कटाव रोकने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भागलपुर सिटी में गंगा नदी के लगातार कटाव से माणिक सरकार मोहल्ला के प्रभावित होने का खतरा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन अब फ्लड कंट्रोल डिविजन ने त्वरित कार्रवाई कर कटाव रोकने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है. वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. चयनित एजेंसी मुजफ्फरपुर की जेके बिल्डर्स है, जिसे गंगा किनारे सुरक्षा कार्य करने की जिम्मेदारी दी गयी है. कार्य को तेज गति से पूरा किया जायेगा ताकि बरसात और जलस्तर बढ़ने से पहले सुरक्षा कार्य पूर्ण हो सके. इसके साथ ही एजेंसी ने साइट पर तैयारी भी शुरू कर दी है.

जेके बिल्डर्स को कटाव रोकने की जिम्मेदारी

फ्लड कंट्रोल डिविजन, भागलपुर ने एजेंसी को गंगा किनारे उन क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य करने का जिम्मा दिया गया है जहां लगातार कटाव की समस्या बनी हुई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित एजेंसी को तय मानकों के अनुसार काम करना होगा ताकि माणिक सरकार मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र सुरक्षित रह सके.

15 मई तक कार्य पूरा करना एजेंसी के लिए अनिवार्य

विभाग ने एजेंसी को 15 मई तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. इसका कारण यह है कि इसके बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है. इसी वजह से फ्लड कंट्रोल डिविजन हर साल पहले से ही इस तारीख तक कार्य समाप्त करने की योजना बनाता है ताकि बरसात के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आये और कटाव रोकने के उपाय पूरी तरह प्रभावी हो सके.

गंगा कटाव रोकने के लिए खर्च होंगे 6 करोड़ रुपये

गंगा नदी के कटाव से प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी. इस योजना के तहत कटाव स्थल पर जियो बैग डालकर तट को मजबूत किया जायेगा ताकि पानी के तेज बहाव से नुकसान न हो सके. इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर बोल्डर पीचिंग का कार्य भी कराया जा सकता है.

निगम की सड़क और रिटेनिंग वॉल निर्माण की योजना ड्रॉप

माणिक सरकार घाट किनारे की सड़क और रिटेनिंग वॉल की योजना को नगर निगम ने फिलहाल ड्रॉप कर दिया है. निगम प्रशासन अभी यह कार्य नहीं करायेगा. मिट्टी जांच के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज को भेजे गये प्रस्ताव पर भी रोक लगा दी गयी है. साथ ही मिट्टी जांच के लिए दी गयी करीब एक लाख रुपये की एडवांस राशि वापस करने के लिए पत्र भी लिख दिया गया है. निगम प्रशासन का मानना है कि जब बाढ़ नियंत्रण विभाग कटाव निरोधक कार्य करायेगा, तो इस समय इस योजना पर काम करना उचित नहीं होगा. माणिक सरकार घाट किनारे कटाव निरोधक कार्य 15 मई से पहले होगा. एजेंसी चयनित कर ली गयी है. चयनित एजेंसी ने तैयारी भी शुरू कर दी है. चार मई से कार्य शुरू होगा.

आदित्य प्रकाश, कार्यपालक अभियंता

बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल, भागलपुरB

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन