ePaper

bhagalpur news. मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो को पकड़ा

Updated at : 26 Nov 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो को पकड़ा

ततारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया व एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

ततारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया व एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी खरीक निवासी हर्ष कुमार है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में प्रस्तुत कराया है. ततारपुर थानाध्यक्ष रविशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर को उर्दू बाजार से एक मोबाइल चोरी का मामला सामने आया था. मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी थी. पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की, तो मोबाइल चोरी का आरोपित चिह्नित कर लिया गया, फिर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया और विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. कोतवाली थाना पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपितों का मेडिकल चेकअप करवाने की प्रक्रिया कर रही है. मामले की प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन