Bhagalpur News: शहर में मुस्तैद है पुलिस और प्रशासन, फिर भी हो रही चोरी

Updated at : 19 Feb 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: शहर में मुस्तैद है पुलिस और प्रशासन, फिर भी हो रही चोरी

पीएम की किसान सभा को लेकर शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं, बावजूद चोरी नहीं थम रही है.

विज्ञापन

हवाई अड्डा व आसपास के इलाकों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर पुलिस की ओर कार्यक्रम स्थल हवाई अड्डा सहित उसके आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम भागलपुर पुलिस के पदाधिकारियों और दंगा नियंत्रण पार्टी ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस टीम ने इलाके में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान संयम बरतने के साथ असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृति के लोगों को चेतावनी भी दी. इधर हवाई अड्डा परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी की ओर से संभाल ली गयी है. एसपीजी के अधिकारियों के निर्देश पर हवाई अड्डा और उसके चारों तरफ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

कचहरी परिसर के पास से बाइक चोरी, केस दर्ज

भागलपुर.

जोगसर थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर के पास से मंगलवार को खगड़िया के परबत्ता निवासी सुनील कुमार की बाइक चोरी हो गयी. उन्होंने जोगसर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. इधर, जोगसर क्षेत्र के लाजपत पार्क के समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़ मंगलवार सुबह पैसों की चोरी मामले में पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मंगलवार तड़के सुबह इशाकचक के न्यू विक्रमशिला कॉलोनी में घर में हुई चोरी के बाद हवाई अड्डा के बाउंड्री के पास एक मंदिर की दानपेटी चोरी कर ली और फिर मंदिर का घंटा भी चोरी कर लिया.

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में देर रात हुआ हंगामा

भागलपुर.

पुलिस केंद्र स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्राेल सेंटर के कैंटीन में बुधवार की रात करीब 9.30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ. घटना की जानकारी पाकर इशाकचक पुलिस भी मौके पर पहुंची. हालांकि दोनों ही पक्षों ने आपस में सुलह कर मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही. बताया जा रहा है कि पुलिस केंद्र के कुछ पुलिसकर्मी सेंटर के कैंटिन पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने सेंटर के कर्मियों पर जुआ खेलने का आरोप लगाया. इधर, दूसरे पक्ष का कहना था कि सेंटर में मौजूद कैंटिन वहां के कर्मियों की सुविधा के लिए है. जहां देर रात तक बाहरी लोग आकर कैंटिन का उपयोग करते हैं. हालांकि पुलिस ने मामले में ढाई लाख रुपये के लेन-देने को लेकर विवाद होने की बात कही गयी.

तीन शराबी सहित दो वारंटी गिरफ्तार

भागलपुर

. इशाकचक पुलिस की ओर से चलाये गये विशेष अभियान में पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया. जिसमें तीन शराबी और दो वारंटी शामिल हैं. शराब पीने वालाें में बांका जिला के धनकुंड के ऋषि कुमार, इसी गांव के देवानंद कुमार और भागलपुर एकचारी रसलपुर के बालकुंज कुमार शामिल है. अल्कोहल टेस्ट में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई. उन्होंने ताड़ी पीने की बात कही ओर बताया कि उन्होंने 30 रुपये में एक लोटा ताड़ी खरीदा था. इधर, लालूचक निवासी शेख अफसार और भीखनपुर गुमटी नंबर 12 के रहनेवाले माे. सबुआ को गिरफ्तार किया है. दोनों के विरुद्ध पुराने मामलों में गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था.

हत्या, आर्म्स एक्ट व छेड़खानी के आरोपितों का बेल रिजेक्ट

भागलपुर.

जगदीशपुर थाना में कुछ दिन पूर्व के हत्याकांड मामले में जेल में बंद कांड की अभियुक्त चांदनी देवी और मंजू देवी की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. इसके अलावा कहलगांव थाना में विगत वर्ष दर्ज हत्या के प्रयास व छेड़खानी मामले में जेल में बंद अभियुक्त नीरज कुमार सरखेल, सुल्तानगंज में विगत वर्ष हुए गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोपित गौरव कुमार की ओर से भी जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. जिस पर सीजेएम कोर्ट के इंचार्ज कोर्ट एसीजेएम 1 उदय प्रताप की अदालत ने सुनवाई की. अदालत ने तीनों जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन