PM''''s visit to Bhagalpur. एसपीजी की टीम पहुंची, आज सुरक्षा को लेकर होगी बैठक

पीएम मोदी के भागलपुर दौरे की जोर-शोर से तैयारी चल रही है.
पीएम का भागलपुर दौरा
उपमुख्य संवाददाता, भागलपुरप्रधानमंत्री कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में हुई. वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत भी बैठक में थे. डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि 22 फरवरी के मध्याह्न तक सभी कार्य संपन्न हो जाने चाहिए. एसपीजी की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है. शुक्रवार को डीएम, एसएसपी व सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ उच्च श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था एएसएल की बैठक हवाई अड्डा परिसर में होगी.
24 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री कार्यक्रम को लेकर मंच, हेलीपैड, हैंगर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वीवीआइपी पास, मीडिया पास व विभिन्न स्थलों पर लगने वाले साइनेज बोर्ड, पेयजल, शौचालय, विभिन्न सेफ हाउस तक सड़क की स्थिति, पार्किंग स्थल पर पेय जल व शौचालय की व्यवस्था को लेकर बारी-बारी से सभी पदाधिकारी के साथ समीक्षा की गयी. हवाई अड्डा के सभी प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के लिए डीएफएमडी इंस्टॉल करने व महिलाओं की फ्रिस्किंग के लिए पर्दानशीं घर पर्याप्त संख्या में सभी डीएफएमडी के समीप बनवाने के निर्देश दिये गये.पर्याप्त संख्या में दमकल रखने को कहा
जिला अग्निशमन पदाधिकारी को हवाई अड्डा परिसर में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन वाहन तैनात करने का निर्देश दिया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिनको भी मंच के पास सेफ हाउस, पार्किंग स्थल व डी एरिया के पीछे प्रतिनियुक्ति किया जाना है, उनकी जांच करवा ली जाये और उन्हें पास निर्गत कर दिया जाये. पार्किंग स्थलों पर साइनेज लगवाने के लिए कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि शुक्रवार तक सभी पार्किंग स्थलों पर साइनेज लगवा दिया जाये. मीडिया का दो पहिया, चार पहिया वाहन रेशम भवन में लगाया जायेगा. जिलास्तरीय पदाधिकारी का वाहन रेशम भवन के सामने अश्वरोही कैंपस में लगेगा. बैठक में नगर आयुक्त प्रीति, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, सभी अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




