bhagalpur news.अब शारीरिक शिक्षकों को मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Updated at : 19 Feb 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.अब शारीरिक शिक्षकों को मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र

राज्य के सक्षमता पास शारीरिक शिक्षक परीक्षा पास करने के बाद से ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे. बुधवार को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने राज्य के सभी डीईओ को शारीरिक शिक्षकों को औपबंधिक पत्र देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

भागलपुर राज्य के सक्षमता पास शारीरिक शिक्षक परीक्षा पास करने के बाद से ही औपबंधिक नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे. बुधवार को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक ने राज्य के सभी डीईओ को शारीरिक शिक्षकों को औपबंधिक पत्र देने का निर्देश दिया है. कहा है कि ऐसे शारीरिक शिक्षक जिनकी नियुक्ति अधिसूचित नियमावली, 2012 के पूर्व हुआ है, वे मूल कोटि के शिक्षक हैं. अगर सक्षमता परीक्षा -1 में उत्तीर्ण हुए हैं और औपबंधिक नियुक्ति पत्र पर विशिष्ट शिक्षक (6-8 ) अंकित है, तो औपबंधिक नियुक्ति पत्र को निरस्त किया जाए. सक्षमता परीक्षा वन उत्तीर्ण सभी शारीरिक शिक्षकों को नए सिरे से औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए, जिसमें विशिष्ट शिक्षक (मूल कोटि) अंकित रहेगा. उपरोक्त के आलोक में ऐसे शारीरिक शिक्षक, जो सक्षमता परीक्षा -02 उत्तीर्ण हैं, के औपबंधिक नियुक्ति पत्र को भी संशोधित किया जाएगा. शारीरिक शिक्षक, सम्प्रति सक्षमता परीक्षा के उपरांत विशिष्ट शिक्षक (मूल कोटि) को संशोधित औपबंधिक नियुक्ति पत्र के आधार पर ही विद्यालयों में योगदान कराना सुनिश्चित किया जाए. इधर, निदेशक के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा कार्यालय भागलपुर में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन