बिहार में प्रेमिका को खेत पर बुलाकर दोस्तों को भी किया कॉल, सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों गिरफ्तार

Updated at : 31 Jan 2025 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
bihar Crime News

Bihar News: बिहार में एक मनचले ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को फोन करके खेत पर बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. तीनों गिरफ्तार किए गए.

विज्ञापन

भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में एक युवक ने अपनी नाबालिग दोस्त को बहला-फुसलाकर खेत में बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की ने गैंगरेप होने की शिकायत अपने घर वालों के पास की जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना मिला. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना के कुछ घंटों में ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया कि नाबालिग लड़की तीन दोस्तों में एक से फोन पर बात करती थी. आरोपित युवक ने पहले लड़की को मकई के खेत में मिलने के लिए बुलाया. जब वह मकई के खेत में पहुंची तो उस लड़के के अलावे उसके दो दोस्त भी वहां थे. तीनों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

ALSO READ: दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी के शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, बंगाल के शख्स की मौत बनी है रहस्य

खेत में लड़की को बुलाया, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी. जिसके बाद पीड़िता की मां के बयान पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें खरीक थाना बगड़ी के सूरज कुमार, गुलशन कुमार, पवन यादव को नामजद किया है. एसपी के अनुसार , 29 जनवरी की शाम सात बजे खरीक थाना को सूचना मिली कि बगड़ी स्थित खेत में तीन लड़कों ने एक 12 वर्षीया लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया है. घटना की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष खरीक, अंचल निरीक्षक बिहपुर व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

एसपी ने विशेष टीम का गठन किया, बस स्टैंड से तीनों आरोपी गिरफ्तार

एसपी नवगछिया ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. टीम में अंचल निरीक्षक बिहपुर, थानाध्यक्ष खरीक, थाना के अन्य पदाधिकारी व डीआइयू की टीम को शामिल किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर घटना के महज कुछ ही घंटे में घटना में संलिप्त आरोपित सूरज कुमार, गुलशन कुमार, पवन यादव को नवगछिया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपितों ने कबूला गुनाह

गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पीड़िता की मां के आवेदन पर खरीक थाना में कांड दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करवायी गयी. पीड़िता का न्यायालय में बयान के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. सभी गिरफ्तार अपराध कर्मी के विरुद्ध जल्द आरोप पत्र समर्पित कर स्पीडी ट्रायल चला मामले की सुनवाई की जायेगी, ताकि तीनों को सजा मिल सके.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन