दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी के शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, बंगाल के शख्स की मौत बनी है रहस्य

भागलपुर जंक्शन (File)
Bihar News: दानापुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के शौचालय में एक व्यक्ति की लाश फंदे से लटकी मिली. सफाइकर्मी की नजर लाश पर पड़ी तो उसने रेलवे कर्मियों को इसकी सूचना दी.
बिहार में दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के शौचालय में एक शव मिलने से सनसनी फैली है. ट्रेन में सफाईकर्मी ने जब इस शव को देखा तो उसके होश उड़ गए. मृतक की पहचान हो गयी है. वह बंगाल के सैतिया का रहने वाला था. मौत की वजह अबतक सामने नहीं आयी है. फिलहाल शव को जब्त कर लिया गया और पोस्टमॉर्टम कराया गया. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
ट्रेन के शौचालय में फांसी से लटका शव मिला
दानापुर से भागलपुर आने वाली दानापुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी के शौचालय में फांसी से लटका शव मिला है. बुधवार की रात करीब दस बजे ट्रेन भागलपुर पहुंची थी. ट्रेन के सफाई कर्मी ने सबसे पहले शव देखा. वह सफाई के लिए शौचालय पहुंचा था.
ALSO READ: Bihar Weather: भागलपुर-पूर्णिया में करवट लेगा मौसम, जानिए ठंड को लेकर अगले दो दिनों की वेदर रिपोर्ट…
मौके पर पहुंचे डॉक्टर और जीआरपी की टीम
शव दिखने के बाद सफाइकर्मी ने इसकी जानकारी तुरंत रेल अधिकारियों व जीआरपी को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर रेलवे अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ सतेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची. मृतक बंगाल के सैतिया का रहने वाला है.
बोले जीआरपी थानाध्यक्ष…
जीआरपी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग 3:35 बजे मालूम हुआ. उन्होंने बताया कि ट्रेन के शौचालय में गमछे में फंसा हुआ शव मिला. उसके जेब से मिले मोबाइल नंबर फोन किया गया. मृतक के पुत्र को सारी जानकारी दी गयी. जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया है.
ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
इधर, सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड के कमरगंज हॉल्ट के पूर्व पोल संख्या 332/19 जहांगीरा समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. आरपीएफ पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सुगो देवी के रूप में हुई. गाय चराने के दौरान दोनों ओर से ट्रेन आने के कारण गाय को बचाने में महिला ट्रेन की चपेट में आ गयी, और उसकी मौत हो गयी. मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. दूसरी ओर चर्चा है कि गनगनिया समीप एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. परिजन शव को लेकर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




