ePaper

Bihar Weather: भागलपुर-पूर्णिया में करवट लेगा मौसम, जानिए ठंड को लेकर अगले दो दिनों की वेदर रिपोर्ट...

Updated at : 31 Jan 2025 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur weather

भागलपुर का मौसम

Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा. पूर्णिया और भागलपुर का मौसम कैसा रहेगा, जानिए वेदर रिपोर्ट...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है. इन दिनों कोहरे का प्रकोप फिर एकबार बढ़ा है. वहीं दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से हल्की राहत महसूस हो रही है जबकि शाम ढलने के बाद ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. भागलपुर और पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है. आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर जानकारी आयी है.

भागलपुर का मौसम

भागलपुर जिले के मौसम में गुरुवार को बदलाव दिखा. दिन में धूप की तल्खी बढ़ गयी. दिन का अधिकतम तापमान दो अंक बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि सुबह के समय न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा. वहीं सुबह में घना कोहरा भी छाया रहा. दो तरह के मौसम के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ता दिख रहा है. अस्पतालों में एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं. गुरुवार को भागलपुर में सुबह में हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछिया हवा चलती रही. शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगी. देर रात से तड़के सुबह तक सर्दी और बढ़ गयी.

ALSO READ: Weather Forecast: फिर करवट लेगा मौसम, फरवरी महीने के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

कैसा रहेगा सीमांचल का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी तक पूर्णिया और आसपास के जिलों में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह एवं शाम के वक्त कोहरा छाया रह सकता है.

पूर्णिया का मौसम

पूर्णिया में अभी ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम फिर एकबार करवट लेगा और ठंड बढ़ने की संभावना है. सुबह और शाम में ठंड सताएगी जबकि दिन में धूप से राहत मिलेगी. आइएमडी ने अगले 48 घंटे के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 23.0 एवं न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. घने कोहरे की चादर जिले में बिछी रही. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. फरवरी महीने के शुरुआत में ही नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन