Weather Forecast: फिर करवट लेगा मौसम, फरवरी महीने के पहले सप्ताह में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert

Weather Forecast

Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कोहरे का दौर अभी जारी रहेगा. वहीं फरवरी महीने के पहले सप्ताह से देश के कई राज्यों में बारिश का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

विज्ञापन

Weather Forecast: फरवरी महीने में देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये महीने में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आ सकता है. दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा में मौसम बदल सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम की करवट से कई राज्यों में बारिश की संभावना है. ठंड में भी इजाफा हो सकता है.

दिल्ली में छा रहा है घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि देश की राजधानी दिल्ली में आने दिनों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं. कई इलाकों में अभी घना कोहरा छा रहा है. न्यूनतम तापमान दहाई अंक से नीचे ही बना हुआ है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आज यानी 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान में इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

राजस्थान के कई इलाकों में छाए रह सकते हैं बादल

बीते एक दो दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी में कमी आई है. न्यूनतम तापमान बढ़ा है. वहीं उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर समेत कई और इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं. मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में पिछले कुछ घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 से 4 फरवरी के दौरान उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

फरवरी में कई राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश में और 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है. 3 और 4 फरवरी के दौरान पंजाब, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Also Read: Plane Crash: हादसे के बाद 3 टुकड़ों में टूट गया था विमान, प्लेन और हेलीकॉप्टर क्रैश में सभी यात्रियों की मौत

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola