bhagalpur news.रोशनी वाले पटाखे पर लोगाें का रहा जोर, धमाके वाले से किया परहेज

भागलपुर में रोशनी वाले पटाखे पर जोर.
-आज पटाखे की सतरंगी छटा से घर-आंगन होगा रोशन, आसमानी पटाखें में दिखेगी रंग-बिरंगी रोशनीदीपावली को लेकर शहर के सीमित क्षेत्र खासकर बाहरी इलाके व खुले स्थान में पटाखे की दुकानें सजायी गयी है. बाइपास, बौंसी-हंसडीहा रोड में रविवार को पटाखा खरीदारों की भीड़ उमड़ी. सोमवार को लाजपत पार्क समीप दुकानें सजायी जायेगी. अधिकतर लोगों ने आवाज वाले पटाखे से अधिक रोशनी वाले पटाखे को तवज्जो दे रहे हैं. ऐसे में फूलझड़ी व अन्य सतरंगी पटाखे से इस बार लोगों का घर आंगन रोशन होगा. लाेग आसमान में आवाज के साथ रंग-बिरंगी रोशनी की बारिश करने वाले पटाखे अधिक पसंद कर रहे हैं.
एक करोड़ से अधिक के बिकेंगे पटाखे
शहर में छोटे-बड़े 500 से अधिक दुकानों से एक करोड़ से अधिक का पटाखा का कारोबार होने की संभावना है. पटाखा पर इस बार भी 10 फीसदी महंगाई की मार है. पटाखा कारोबारी ने बताया कि शहर में आठ से अधिक थोक पटाखा व्यवसायी हैं, जो आसपास के जिलों व झारखंड के शहरों में पटाखा की सप्लाई करते हैं. इस बार आवाज वाले पटाखे से 60 फीसदी अधिक रोशनी वाले पटाखे की बिक्री हो रही है. बच्चों व लड़कियों का जोर फुलझड़ी, घिरनी, लोकी, रंगीन माचिस की खरीदारी पर है. युवक सात से 15 आवाज वाले पटाखे की मांग कर रहे हैं. 15 आवाज वाले पटाखे की एक खासियत है कि आकाश में जाकर अंधेरे में झिलमिल बारिश का दृश्य तैयार करता है. इसलिए इसका नाम भी बरसाती पटाखा रखा गया. इस प्रकार ग्राहक रॉकेट व अलग-अलग तरह के बम पसंद कर रहे थे. उन्होंने बताया कि फैंसी मोमबत्ती की भी मांग सामान्य मोमबत्ती से कम नहीं.पटाखा दाम
बीड़ी पटाखा 25 से 50 रुपये पॉकेटफुलझड़ी 100 से 250 रुपये पॉकेटचरखी-घिरनी 150 से 250 रुपये पॉकेट
रॉकेट 200 से 300 पॉकेटबम 50 से 200 रुपये पॉकेटसात आवाज 150 रुपये पीस
15 आवाज 250 रुपये पीसपॉप-पॉप 10 रुपये पैकेटडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




