Bhagalpur News: ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 29 Mar 2025 12:15 AM
विज्ञापन
थाना परिसर में शुक्रवार शाम ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.
विज्ञापन
सुलतानगंज.
थाना परिसर में शुक्रवार शाम ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने की. थानाध्यक्ष ने सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि रामनवमी, ईद के साथ छठ पर्व बहुत ही सद्भभाव का पर्व है. पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि सरकार के गाइडलाइन का उल्लंघन पर सीधी कार्रवाई की जायेगी. शांति व्यवस्था बनाने में सभी की भागीदारी की जरूरत है. असामाजिक तत्व एवं अराजकता फैलाने वाले व्यक्ति के बारे पुलिस को जानकारी दें. बैठक में नप मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, बीपीआरओ नीलिमा कुमारी, लोजपा आर युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, पुलिस पब्लिक शांति समिति के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद, मो अफरोज आलम, संजीव झा, नोमान अंसारी, विजय सिंह, सदानंद कुमार, नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी, मिथलेश चन्द्रवंशी, विपिन मंडल, रुबी देवी, प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी झा सहित सभी मस्जिद व ईदगाह व विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन और शांति समिति के पदाधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










