TMBU News: पैट परीक्षा परिणाम : ओबीसी कोटा का रिजल्ट एससी महिला में दिया

Updated at : 25 Feb 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
TMBU News: पैट परीक्षा परिणाम : ओबीसी कोटा का रिजल्ट एससी महिला में दिया

पैट परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, छात्र नेताओं ने मांगों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

धांधली

: पैट परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, छात्र नेताओं ने मांगों को लेकर परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

– परीक्षा नियंत्रक ने कहा, छात्रों के आवेदन को पैट संचालन कमेटी के समक्ष रखा जायेगा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

टीएमबीयू से पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट परीक्षा) 2023 के रिजल्ट में गड़बड़ी के बाबत बड़ा आरोप लगाया गया है. एक छात्र ने विवि में आवेदन देकर दावा किया कि रिजल्ट में उसकी काेटि व वर्ग बदल दिया गया है. वहीं, छात्र राजद व एबीवीपी ने भी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उधर, राजनीति विज्ञान के छात्र साैरभ कुमार ने परीक्षा नियंत्रक काे आवेदन देकर कहा कि काेटि ओबीसी है लेकिन रिजल्ट में एससी कोटि के तहत जारी किया गया है. इसके अलावा महिला वर्ग में उसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

दरअसल, मंगलवार को छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार से मिला. पैट परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया. साथ ही ज्ञापन सौंप कर कहा कि रिजल्ट में कई तरह की गड़बड़ी सामने आ रही है. मूल्यांकन में लापरवाही बरती गयी है. इससे छात्र-छात्राओं में निराशा है. छात्र नेता ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि रिजल्ट काे रद्द किया जाये. संशोधित रिजल्ट में पेपर वन एवं पेपर टू के प्राप्तांक को अलग-अलग अंकित किया जाये. संशोधित रिजल्ट में नाम, क्रमांक संख्या, श्रेणी, पेपर वन व पेपर टू के प्राप्तांक, याेग्यता के अंक व श्रेणीवार कट ऑफ जारी किया जाये. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर जारी करने व मूल्यांकन मुख्यालय से बाहर कराने की मांग की है.

इससे पूर्व पैट परीक्षा में 16 ग्रेस अंक देकर कराया था पास, नहीं हुई जांच

उधर, एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि पैट के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आ रहा है. इसमें अविलंब सुधार किया जाये. छात्र नेता ने कहा कि इससे पूर्व हुए पैट परीक्षा में 16 ग्रेस अंक देकर पास किया गया था लेकिन इस गड़बड़ी को लेकर भी जांच नहीं करायी गयी. परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि छात्रों के आवेदन को पैट परीक्षा संचालन कमेटी के समक्ष रखा जायेगा. कमेटी के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन