किराया बढ़ने को लेकर यात्रियों में रोष, फोन कर व्यक्त कर नाराजगी व्यक्त की
Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम भागलपुर से चलने वाली सरकारी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों का एक जून सोमवार से किराया बढ़ गया, जिससे यात्रियों में काफी नारजगी दिखी
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट
पथ परिवहन निगम भागलपुर से चलने वाली सरकारी बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों का एक जून सोमवार से किराया बढ़ गया, जिससे यात्रियों में काफी नारजगी दिखी. यात्रियों ने अपनी नाराजगी पथ परिवहन निगम भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार के फोन पर बात कर व्यक्त की. कहा कि यह किराया कब बढ़ गया. हमलोग इतना किराया कैसे देंगे. इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि यह विभाग का निर्णय है और किराया दर सभी बसों पर चिपका दिया गया है. बता दें कि सोमवार से भागलपुर से पूर्णिया जाने का किराया 126 रुपये से बढ़कर 154 रुपये कर दिया गया. वहीं नवगछिया से पूर्णिया का किराया अब 109 रुपये तथा भागलपुर से बांका का किराया 87 रुपये हो गया है. परिवहन विभाग द्वारा साधारण व डीलक्स दोनों श्रेणी की बसों के किराए में वृद्धि की गयी है. साल 2021 के बाद पहली बार किराया संशोधित किया गया है.– आज से सरकारी बसों में नया किराया लागूमार्ग नया किराया
भागलपुर → पूर्णिया 154नवगछिया → पूर्णिया 109भागलपुर → बांक 87भागलपुर → देवघर 196
भागलपुर → मुंगेर 109भागलपुर → कटिहार 154भागलपुर → चानन 99भागलपुर → डैम 132
भागलपुर → तारापुर 132भागलपुर → धोरैया 87भागलपुर → खगड़िया 154
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










