Bhagalpur news अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच गंभीर रूप से घायल

सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर पैन गांव के समीप सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

सुलतानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच-80 पर पैन गांव के समीप सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में घायलों की पहचान अकबरनगर दुर्गा स्थान के सुमित कुमार (28), तिलकपुर के उमाकांत सिंह (71), खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खीराडीह की गीता देवी (65), डुमरिया की प्रतिमा देवी (50) तथा सुलतानगंज बाइपास रोड के गंगा कुमार (45) के रूप में की गयी. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद टेंपो चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो और चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. टेंपो सुलतानगंज से भागलपुर की ओर यात्रियों को लेकर जा रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार व संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.

सुल्तानपुर गांव के जख्मी की इलाज के क्रम में मौत

शाहकुंड दीनदयालपुर पंचायत के सुल्तानपुर गांव के किसान मुकेश सिंह की सोमवार को इलाज के क्रम में मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. किसान मनोज सिंह के साथ 26 जनवरी को खेत घूमकर आने के क्रम में चांदनी चौक पर दीनदयालपुर गांव के मुकेश यादव उर्फ कैलाश यादव ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. किसान के पुत्र राजेश सिंह ने मारपीट का केस दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि किसान की मौत हुई है. दर्ज केस हत्या में तब्दील हो गया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन