bhagalpur news. आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र सम्मेलन

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 06 Oct 2025 12:15 AM

विज्ञापन

भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वावधान में विभाग स्तरीय पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन भागलपुर के आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया

विज्ञापन

भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के तत्वावधान में विभाग स्तरीय पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन भागलपुर के आनंदराम ढांढनिया सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन मंत्री ख्यालीराम, जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रो डॉ शैलेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रांत संयोजक पूर्व छात्र परिषद अनुराग महाराणा, विभाग संयोजक पूर्व छात्र परिषद भागलपुर अश्विनी खरौड़, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रविशंकर पांडेय एवं प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एकजुट करना और उनके अनुभवों को साझा करना रहा. कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व छात्रों को विद्यालय से जोड़ने और उनके अनुभवों व ज्ञान का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर बल दिया गया. उत्तर पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय से जुड़ाव को सशक्त बनाना है. उन्होंने पंच परिवर्तन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों और पूर्व छात्रों की टोली ने वर्षभर की गतिविधियों का वृतांत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने दी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी खरौड़ ने किया. मंच संचालन सरस्वती विद्या मंदिर, नरगा के संयोजक एवं पूर्व छात्र सौरभ आचार्य ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन