bhagalpur news. जलापूर्ति का एक पैकेज चालू, अन्य सभी निर्माणाधीन

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जलापूर्ति का एक पैकेज चालू, अन्य सभी निर्माणाधीन

समीक्षा भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक की. डीएम ने निर्देश दिया कि गंगा नदी में किसी प्रकार से दूषित पानी का बहाव नहीं किया जाना है.

विज्ञापन

समीक्षा भवन में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक की. डीएम ने निर्देश दिया कि गंगा नदी में किसी प्रकार से दूषित पानी का बहाव नहीं किया जाना है. समीक्षा के दौरान यह पता चला कि जलापूर्ति योजना का काम चार पैकेज में होना है. इनमें एक पैकेज का काम पूरा हो गया है, जबकि बाकी सभी निर्माणाधीन है. सुलतानगंज व नवगछिया को छोड़ बाकी सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन हैं. सारे शवदाह गृह का निर्माण चल ही रहा है. सभी योजनाओं की अपडेट जानकारी बुडको के परियोजना निदेशक (असैनिक) ने बैठक में दी. निगम के सभी वार्डों में 15 मार्च तक जलापूर्ति कराने का निर्देश जिले में चार जलापूर्ति योजना चलायी जा रही है. इसमें से तीन योजना फेज-वन के तहत तीन पैकेज में किया जाना है और एक योजना का कार्य फेज-टू के तहत किया जाना है. फेज-वन के पैकेज-वन की जलापूर्ति चालू करा दी गयी है. पैकेज-वन के अंतर्गत 43 वार्डों में पानी की आपूर्ति की जा रही है. शेष योजना का कार्य प्रगति पर है. डीएम ने शेष वार्डों में पानी की आपूर्ति 15 मार्च तक पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया. मार्च तक एसटीपी बनाने का निर्देश जिले में चार एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य किया जाना है. सुलतानगंज व नवगछिया नगर परिषद में निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. उन्हें क्रियान्वित किया जाना है. नगर निगम में एक एसटीपी और 10 पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. पंपिंग स्टेशन नंबर-सात, नौ व 10 का कार्य पूर्ण हो गया है और छह व आठ का कार्य शीघ्र पूर्ण हो जायेगा. कहलगांव में एक एसटीपी व चार पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जाना है. नगर निगम व कहलगांव का प्लांट मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. नवगछिया में शवदाह गृह नहीं, महादेवपुर घाट नगर निकाय से बाहर नवगछिया नगर क्षेत्र में कोई शवदाह गृह नहीं है. नगर परिषद के निवासी शव का अंतिम संस्कार गंगा के महादेवपुर घाट में करते हैं, जो नगर परिषद सीमा क्षेत्र से बाहर है. भागलपुर नगर निगम में दो बिजली और चार लकड़ी का शवदाह गृह का निर्माण कार्य किया जाना है. इसके लिए चहारदीवारी का निर्माण 80 प्रतिशत, अर्थ फीलिंग 75 प्रतिशत, विद्युत शवदाह गृह का कार्य 50 प्रतिशत और लकड़ी शवदाह गृह का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है. साथ ही विद्युत शवदाह गृह की छत की ढलाई और उपकरण बिल्डिंग की नींव का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. सुलतानगंज नगर परिषद में इस योजना अंतर्गत एक बिजली व चार लकड़ी शवदाह गृह का निर्माण कार्य गंगा नदी घाट पर किया जाना है. इसकी चहारदीवारी का निर्माण काय 62 प्रतिशत, अर्थ फीलिंग 15 प्रतिशत, विद्युत शवदाह गृह का कार्य 10 प्रतिशत व लकड़ी शवदाह गृह का निर्माण कार्य 10 प्रतिशत पूर्ण किया गया है. चहारदीवारी का निर्माण कार्य पिंथ लेवल से ऊपर किया जा रहा है. कहलगांव में गंगा नदी घाट पर शवदाह गृह (एक विद्युत व चार लकड़ी) के निर्माण के लिए 9.3370 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर महाप्रबंधक, बुडको को तकनीकी अनुमोदन व प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा गया है. डीएम ने सभी नगर निकायों को उक्त योजनाओं का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने व सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. पंजीकरण नहीं करानेवाले निजी अस्पतालों पर होगी प्राथमिकी बैठक में सिविल सर्जन को सिनर्जी बायो मेडिकल वेस्ट से पंजीकृत संस्थानों की सूची और बायो मेडिकल वेस्ट उत्पन्न करने वाले संस्थानों की निगरानी किये जाने का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मेडिकल वेस्ट निष्पादन के लिए पंजीकृत निजी अस्पतालों पर छापेमारी करवाने का निर्देश डीएम ने दिया. जिन निजी अस्पतालों या नर्सिंग होम द्वारा अपना पंजीकरण नहीं कराया जा रहा है, उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिया. जिले के 69 में से 68 ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन