NTPC Kahalgaon: भागलपुर में बढ़ाई गई NTPC परियोजना की सुरक्षा, एंट्री गेट पर हो रही सघन चेकिंग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 May 2025 11:25 AM

विज्ञापन

NTPC Kahalgaon: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भागलपुर में एनटीपीसी परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिसके बाद एंट्री गेट पर सघन चेकिंग की जा रही है. एनटीपीसी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

NTPC Kahalgaon: भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर पूरे देश में हलचल मची हुई है. देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ऐसे में भागलपुर जिले के कहलगांव में भी एनटीपीसी परियोजना को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. इस परियोजना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बता दें कि, केंद्र सरकार की ओर से उनके विभिन्न विभागों और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

एनटीपीसी के केंद्रीय कार्यालय ने जारी किया निर्देश

इस संबंध में एनटीपीसी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिनका कहलगांव एनटीपीसी परियोजना को हर हाल में पालन करना ही होगा. खास बात यह भी है कि, सभी निर्देशों का पालन हो, उसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी गई है. इधर, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी रवि नारायण साहू की माने तो, केंद्रीय कार्यालय ने निर्देश दिए हैं कि साइट पर आईटी सिस्टम की साइबर सुरक्षा को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि साइबर हमलों से बचा जा सके. 

एंट्री गेटों पर कड़ी निगरानी

यह भी निर्देश दिया गया है कि, चिमनी, बायलर और टरबाइन की बाहरी लाइटों को बंद करने के संबंध में स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाया जाए. सुरक्षा से संबंधित क्षेत्रों में डमी लाइट ऑफ प्लान को अमल में लाया गया है. इसके अलावा अगर चिमनी की सभी लाइटें बंद कर दी जाती है तो, नजदीकी हवाई अड्डे को इसकी जानकारी देना जरूरी होगा. उन्होंने कहा कि, सीआईएसएफ के द्वारा एनटीपीसी के सभी एंट्री गेटों की सघन चेकिंग की जा रही हैं. साथ ही तमाम गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

भागलपुर में मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू

बता दें कि, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिती लगातार बनी हुई है. वहीं, युद्ध की आशंका को देखते हुए भागलपुर में भी सतर्कता और सुरक्षा पर बढ़ा दी गई है. यहां भी मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू हो गई है. बता दें कि, पहले चरण के मॉक ड्रिल वाली लिस्ट में भागलपुर नहीं था. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्ती को तेज हो गई है. 

Also Read: Bihar Crime: राजद नेता को जान से मारने की कोशिश ! गोलियों की गूंज से फैली दहशत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन