bhagalpur news. बिहार के बच्चों को शिक्षा व रोजगार के लिए जाना पड़ता है बाहर, अब राजनीति व सत्ता बदलने की जरूरत

Updated at : 01 Mar 2025 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बिहार के बच्चों को शिक्षा व रोजगार के लिए जाना पड़ता है बाहर, अब राजनीति व सत्ता बदलने की जरूरत

पूरे प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक हलचल शुरू हो गयी है. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. ऐसे में कहीं किसी राजनीतिक पार्टी की रैली निकल रही है तो कहीं जनता से लुभावने वादे किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

भागलपुर

पूरे प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक हलचल शुरू हो गयी है. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. ऐसे में कहीं किसी राजनीतिक पार्टी की रैली निकल रही है तो कहीं जनता से लुभावने वादे किये जा रहे हैं. इसे धरातल पर नहीं लाने और हकीकत का अमलीजामा नहीं पहनाने का कोई मतलब नहीं है. प्रदेश के बच्चे पढ़ाई के लिए कोटा-दिल्ली जा रहे हैं, तो रोजगार के लिए बाहर. महाराष्ट्र व गुजरात के कितने लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं. यह समझना होगा. बिहार की राजनीति व सत्ता बदलने के लिए युवाओं व महिलाओं को कमर कसना होगा. उक्त बातें युवा उद्यमी निशिकांत सिन्हा ने शुक्रवार को टाउन हॉल में जन आशीर्वाद संवाद में लोगों को संबोधित करते हुए कही. यह आयोजन विभिन्न संगठनों के सहयोग से किया गया.

बाइक व कार रैली निकाली, जेसीबी से की फूलों की बारिश

इससे पहले के स्वागत में विक्रमशिला गंगा पुल से हाउसिंग बोर्ड चौंक पर से बाइक रैली निकाली गयी. जीरो माइल के समीप से कार के काफिला से रोड शो करते तिलकामांझी चौक से आदमपुर होते हुए टाउन हॉल पहुंचे. रैली में जेसीबी से फूलों की वर्षा की गयी. निशिकांत सिन्हा ने आगे कहा कि सम्राट अशोक, शहीद जगदेव बाबू, ज्योतिबा फूले के वंशज हैं. भागने वाले नहीं, बल्कि विरोधी व दुश्मनों को भगाने वालों में हैं. वादे सिर्फ चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नहीं करते, बल्कि वास्तव में वो पूरी ईमानदारी से बिहार की उन्नति चाहते हैं. बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विचारों पर चर्चा कर रहे हैं. प्रदेश के विकास के लिए अलग-अलग जिलों में जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ संबोधित कर रहे हैं, बल्कि बिहार में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक बदलाव लाने के अपने लक्ष्य की राह पर आगे बढ़ते जा रहे हैं. मंच का संचालन डॉ पवन कुमार ने किया.

आधी आबादी को दिलायेंगे हक : रेणुका सिंह

दिल्ली से आयीं जनसंपर्क पदाधिकारी रेणुका सिंह ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है. यहां लोगों को नौकरी देने का वादा नहीं कर रहे, बल्कि दूसरों के लिए नौकरी के अवसर बनाने वाली पीढ़ी तैयार करेंगे. हम यहां की जनता को स्किल डेवलपमेंट का तोहफा देंगे, ताकि बिहार से श्रम और प्रतिभा का पलायन पूरी तरह से खत्म हो. आधी आबादी को उनका हक दिलाएंगे. रामदेव सिंह ने गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. इस मौके पर टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आरपीसी वर्मा, रोजी रानी, दीपक सिंह, गणेश दत्त कुशवाहा, पूर्व पार्षद खुशबू कुमारी, पार्षद सविता देवी, भवेश कुशवाहा, अरविंद कुमार, निराला, ओम प्रकाश कुशवाहा, रामविलास सिंह, उमेश मंडल, रविन्द्र कुशवाहा, दीपक वर्मा, जया श्रीवास्तव, अमरकांत कुशवाहा, नागमणि कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, चेतन कुशवाहा, मनोज मेहता, करण सिंह, रिक्की कुशवाहा, निखिल कुशवाहा, सुबोध कुमार सुमन, नागेश्वर सिंह, रवीश कुमार, विजय मौर्य, भोला प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन