bhagalpur news.क्लास संचालन में कोताही नहीं की जायेगी बर्दाश्त

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news.क्लास संचालन में कोताही नहीं की जायेगी बर्दाश्त

एसएम कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय में सभी विभाग के अध्यक्षों की बैठक हुई.

विज्ञापन

भागलपुर एसएम कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके कार्यालय में सभी विभाग के अध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें स्नातक सेमेस्टर टू का क्लास शुरू करने, पठन-पाठन सहित कई एजेंडा पर करीब एक घंटे तक चर्चा की गयी. प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सभी शिक्षकों से कहा गया कि रूटीन के आधार पर नियमित रूप से क्लास लें. सिलेबस के अनुरूप पठन-पाठन कार्य कराये. क्लास 21 अप्रैल से शुरू होगी. बैठक में कुछ विभागाध्यक्षों ने क्लास को लेकर शिक्षक द्वारा बात नहीं मानने की भी शिकायत की गयी. प्रभारी प्राचार्य ने सभी हेड व शिक्षकों से कहा कि आपसी तालमेल बनाकर क्लास संचालित करें. इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती जाती है, तो मामले में सीधे कुलपति को लिखित रूप में शिकायत की जायेगी. सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ दीपक वर्मा ने कहा कि इंटरनल परीक्षा को लेकर समय से हेड मार्क्स फाइल नहीं भेजते हैं. हालांकि, बैठक में मुद्दों को लेकर कुछ शिक्षक आपस में भीड़ते-भीड़ते बचे. प्राचार्य ने मामला को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन