bhagalpur news. नवगछिया नगर परिषद का 2026-27 का बजट पारित, विकास योजनाओं पर जोर
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 11:53 PM
नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में पेश किया गया
बजट में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष फोकस किया गया है. प्रमुख योजनाओं में भूमि क्रय, मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा, शवदाह गृह, बहुमंजिला आवास, वेंडर जोन, पुस्तकालय, सड़क एवं नाला निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, पब्लिक लाइट, पार्किंग सुविधा, सफाई उपकरण की खरीद, डिजिटल सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी कैमरा स्थापना, सौंदर्यीकरण कार्य, पाथ-वे निर्माण, इंडोर स्टेडियम, पार्क एवं ओपन जिम, डस्टबिन, वाटर एटीएम, स्वास्थ्य परामर्श केंद्र तथा जूट बैग एटीएम जैसी योजनाएं शामिल हैं.
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, उप मुख्य पार्षद रश्मि रथी देवी, तदर्थ समिति सदस्य प्रेम सागर उर्फ बब्लू यादव सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे. इनमें रंजीत भगत उर्फ मुन्ना भगत, नागेश्वर सिंह, खुशबू कुमारी, रेणु देवी, सुमित्रा देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे. इसके अलावा म्युनिसिपल अकाउंटेंट विनय कुमार, प्रधान सहायक आलोक कुमार गुप्ता, लिपिक प्रितम कुमार, नगर प्रबंधक बिनय कुमार, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, विशाल शैनी, नीरज कुमार एवं प्रभाकर कुमार भी बैठक में मौजूद रहे.
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने बजट को नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित किया. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं मिल सकेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










