Bhagalpur News: अगरपुर में तालाब में डूबने से नौनिहाल की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अगरपुर में तालाब में डूबने से नौनिहाल की मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गोराडीह
लोदीपुर थाना क्षेत्र के अगरपुर पंचायत के वाघमारा गांव में गुरुवार की शाम तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बच्चा तालाब किनारे खेल रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद कुछ बच्चाें ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया. स्थानीय लोगों ने जब तक बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पर अगरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मारूफ करखी मौके पर पहुंचे, लोदीपुर थाना को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही लोदीपुर पुलिस पहुंची और शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया. मृतक बच्चे की पहचान गांव के सुबोध यादव का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










