लक्ष्मण की घातक गेंदबाजी से नालंदा की टीम 229 रन पर ढेर

Updated:
विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रविवार से दो दिवसीय स्व रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अंगिका जोन बनाम नालंदा टीम के बीच दो दिवसीय मैच खेला जा रहा है.

विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रविवार से दो दिवसीय स्व रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अंगिका जोन बनाम नालंदा टीम के बीच दो दिवसीय मैच खेला जा रहा है. अंगिका जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. नालंदा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 58.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया. नालंदा की तरफ से आरव राय ने 88, गौरव ने 31 व राम ने 27 रनों का योगदान दिया. अंगिका जोन की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्मण यादव ने पांच विकेट, आदित्य कुमार ने तीन विकेट व रोहित कुमार ने दो विकेट चटकाये.लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंगिका जोन की टीम पहली पारी में दिन समाप्त होने तक 31 ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन बना लिया है. अंगिका जोन के बल्लेबाज विनीत चौधरी ने 51व अशरफ अमीन ने 42 रन का योगदान दिया. नालंदा की ओर से गेंदबाजी में रिकी शर्मा ने दो विकेट झटके. बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने बताया कि मैच में बीसीए पैनल के अंपायर वेद प्रकाश व आशुतोष सिन्हा थे. बीसीए द्वारा नियुक्त स्कोरर शिवम कुमार व डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज थे. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, सचिव प्रो मनोज कुमार, डॉ जयशंकर ठाकुर, मो मेहताब मेहंदी, जयंतो राज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन