bhagalpur news. पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में तातारपुर थाना के निजी चालक पर हत्या का आरोप

Updated at : 20 Feb 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में तातारपुर थाना के निजी चालक पर हत्या का आरोप

तातारपुर थाना के निजी चालक सिकंदर मंडल की पत्नी कोमल कुमारी (28) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को हुई थी.

विज्ञापन

भागलपुर

तातारपुर थाना के निजी चालक सिकंदर मंडल की पत्नी कोमल कुमारी (28) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार को हुई थी. मामले में दिल्ली से पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. उक्त आरोपों को लेकर गुरुवार को मृतका के पिता शंभु राय समेत अन्य रिश्तेदार तातारपुर थाना पहुंचे थे. जहां उन्होंने मामले में केस दर्ज करने और सिकंदर को गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें आवेदन लेकर आने की बात कहकर लौटा दिया. इधर, मृतका के परिजनों का आशंका है कि थाना के गाड़ी का चालक होने की वजह से पुलिस उसे सहयोग कर उनके आरोपों को नकार सकती है. वहीं मामले को लेकर परिजनों ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से मिलने की की बात कही.

बुधवार की देर रात दिल्ली से अपनी पत्नी और बेटे के साथ भागलपुर पहुंचे मृतका के पिता शंभु राय गुरुवार की दोपहर तातारपुर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि सिकंदर मंडल और उनकी बेटी की शादी वर्ष 2015 में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही सिकंदर जमीन खरीदने के लिए उनसे दो लाख रुपये लिये थे. इसके बाद सिकंदर हर कुछ महीनों में कुछ न कुछ काम बता कर पैसे मांगता रहता था. नहीं देने पर बेटी को प्रताड़ित करता था. इधर, पिछले एक सालों से सिकंदर हर माह 10-20 हजार रुपये कभी बच्चों के एडमिशन तो कुछ और कारण बता कर मांग करता था. इस महीने भी सिकंदर ने पैसों की मांग की थी. नहीं देने पर वह बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. पांच दिन पूर्व ही सिकंदर और उनकी बेटी नवगछिया स्थित पकड़ा मेरे घर आये हुए थे. उस दिन ही वे लोग दिल्ली के लिए निकलने वाले थे. वहां भी सिकंदर ने पैसों की मांग की थी. पर पैसे नहीं होने की वजह से डिमांड पर पूरा नहीं कर सके. घटना से कुछ देर पहले ही उनकी बेटी कोमल ने उन्हें फोन किया था. उस वक्त वे लोग दिल्ली पहुंचे ही थे. इस दौरान फोन पर बेटी रोने लगी थी. जिसके बाद उसने सिकंदर द्वारा शराब के नशे में मारपीट करने और हत्या की आशंका की बात कही. इसके अगले दिन ही सुबह सिकंदर के घर के पास रहने वाले उनके गांव के कुछ लोगों ने फोन कर कोमल की मौत की जानकारी दी. उन्हें आशंका है कि सिकंदर पैसों के लोभ में उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया.

थाना पहुंचते ही जमीन पर लेट कर बिलखने लगी कोमल की मां

रिश्तेदारों के साथ तातारपुर थाना पहुंचे कोमल के पिता शंभु राय और उसकी मां ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से उनके द्वारा लगाये जाने वाले आरोपों के आधार पर कार्रवाई की मांग की. पर पदाधिकारियों ने आवेदन देने की बात कही और उन्हें भेजने लगे. इस बात पर मृतका की मां बदहवास हो गयी और गुहार लगाते हुए जमीन पर ही लेट कर रोने लगी. इसके बावजूद भी पुलिस पदाधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन