bhagalpur news. एथलेटिक्स टीम के गठन को लेकर 80 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. एथलेटिक्स टीम के गठन को लेकर 80 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

जिला एथलेटिक्स टीम के गठन को लेकर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई.

विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स टीम के गठन को लेकर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. चयनित टीम पटना में 10 से 12 जुलाई तक होने वाली 91वीं बिहार राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी. पहले दिन चयन प्रतियोगिता में 80 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया.

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम ने बताया कि इसमें ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है, जिनका यूआईडी भारती एथलेटिक्स संघ से बना है. चयन प्रतियोगिता में अंडर-14, 16, 18, 20 व 23 के साथ ओपन वर्ग में महिला-पुरुष भाग ले रही है. चयनकर्ता के रूप में अकरम अली, नीरज रॉय, परवेज, प्रमोद मंडल, जितेंद्र मणि राकेश, कुंदन कुमार, कुंदन कृष्ण, कृष्ण कुमार, शाहिद हुसैन, शहजाद अंजुम, राजा कुमार, अबू जुलबाब, फारूक आजम, सौरव कुमार आदि है. सचिव ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे से चयन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. प्रदर्शन के आधार पर टीम घोषित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन