Bhagalpur news राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

Updated at : 19 Feb 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकर्स के साथ बैठक

इस वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को कहलगांव में लगेगा.

विज्ञापन

इस वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत आठ मार्च को कहलगांव में लगेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने अनुमंडल के सभी राष्ट्रीय बैंक के सभी शाखा प्रबंधक व बीएसएनएल के पदाधिकारियों के साथ तैयारी को लेकर बैठक की. पक्षकारों को थाने के माध्यम से नोटिस भेजा जा रहा है. अब तक 4500 नोटिस का तामिला किया गया है. पंचायत स्तर पर पारा लीगल वालंटियर प्रचार कर रहे हैं. लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क खोला गया है. प्राधिकार की अवर न्यायाधीश और प्रभारी सचिव सह अवर न्यायाधीश मो तस्नीम कौसर ने बैंकरों से मामले के निष्पादन में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामलों में निष्पादन का निर्देश दिया. अध्यक्ष ने पोस्ट लिटिगेशन और न्यायालय में लंबित मनी सूट के निबटारे के लिए विशेष निर्देश दिया. प्रभारी सचिव ने चौकीदार की सहायता से नोटिस के तमिलों और ई रिक्शा से पंचायतों में प्रचार प्रसार के लिए निर्देश दिया. हर बार की तरह इस बार भी बेहतर काम करने वाले बैंकरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. मौके पर प्राधिकार के मनीष पांडे के अलावा संतोष पांडे, ओमप्रकाश झा, नाजिर चंदन चौधरी के अलावा पीएलवी ऋषिकेश और अविकास कुमार मौजूद थे. विक्रमशिला महाविहार विदेशी सैलानियों से हुआ गुलजार कहलगांव विक्रमशिला महाविहार परिसर बुधवार को विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ. आरवी क्लब पांडव क्रूज से कोलकाता से वाराणसी की जल यात्रा के क्रम में 23 सैलानियों का जत्था बटेश्वर स्थान पहुंचा. ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम, बुल्गारिया एवं जर्मन देशों के सैलानियों ने बटेश्वर स्थान के बटेश्वर पहाड़ी पर पत्थर पर उत्कीर्ण चलचित्र जैसी गतिशील मूर्तियों को निहारा. उसके बाद सड़क मार्ग से विदेशी सैलानियों ने ग्रामीण परिवेश को रूबरू करते विक्रमशिला महाविहार पहुंच महाविहार का अवलोकन किया. साथ चल रहे गाइड दीपक मिश्रा ने पर्यटकों को विक्रमशिला के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के बारे में बताया. जर्मन के माइकल और बरबरा ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि इतना पुराना सभ्यता और विश्व का सबसे पुराना यूनिवर्सिटी भारत में था. यूनाइटेड किंगडम के जॉर्ज एंथोनी, वेंडी अन्ना ने कहा इसे हेरिटेज साइट में होना चाहिए. वहीं मथुरापुर डीएवी स्कूल के स्कूली परिभ्रमण करने आए बच्चों से राष्ट्रीय गीत को भी सुना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन