bhagalpur news. जिला के प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमतावर्धन के लिए कार्य करेंगे मास्टर कोच

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 10 Oct 2025 1:04 AM

विज्ञापन

जिला के कहलगांव, पीरपैंती, सबौर व नाथनगर क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमतावर्धन का कार्य मास्टर कोच करेंगे

विज्ञापन

जिला के कहलगांव, पीरपैंती, सबौर व नाथनगर क्षेत्र में परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के क्षमतावर्धन का कार्य मास्टर कोच करेंगे. इस आशय की जानकारी मॉडल हॉस्पिटल भागलपुर के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआइ इंडिया के तकनीकी सहयोग से आयोजित मास्टर कोच की उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (डीसीएम) भरत सिंह ने दी. उन्होंने सभी चयनित मास्टर कोचे के साथ हाई इंपैक्ट इंटरेस्ट (एचआइआइएस), फिक्स्ड डे सर्विस (एफडीएस), आशा कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्धन करते हुए क्रियाशील करने, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने, फैमिली प्लानिंग को बढ़ावा देने, गुणवत्ता में सुधार सहित डाटा चार डिसिजन मेकिंग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. बताया कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम में हाई इंपैक्ट इंटरेस्ट के सभी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस अवसर पर डीसीएम भरत सिंह के अलावा, पीएसआइ इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी और उनकी पूरी टीम, कहलगांव, पीरपैंती, नाथनगर और सबौर और भागलपुर शहरी क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीसीएम और फैमिली प्लानिंग काउंसलर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी उपस्थित थे. डीसीएम भरत सिंह ने बताया कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा कि उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उसके सफल संचालन के लिए कार्य किया जा है. बताया कि मास्टर कोचे के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए फिक्स्ड डे स्ट्रेटजी या फैमिली प्लानिंग डे पद्धति पर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन