Bhagalpur, मकंदपुर चौक पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग
Published by :MANISH KUMAR
Published at :02 May 2026 3:36 PM (IST)
विज्ञापन

मकंदपुर चौक पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग
विज्ञापन
नवगछिया, भागलपुर से रसिद आलम की रिपोर्ट,
नवगछिया के मकंदपुर चौक पर शनिवार को भीषण जाम लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान बस, ट्रक, जीप, कार समेत कई बरात की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकंदपुर चौक पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने और यातायात व्यवस्था सही नहीं रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई. जाम के कारण राहगीरों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया. खासकर बरात में जा रहे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे समारोह में पहुंचने में देरी हुई.स्थानीय लोगों ने बताया कि मकंदपुर चौक पर अक्सर इस तरह की समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती है. जाम के दौरान कई बार छोटे-छोटे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई.सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर यातायात को सामान्य कराया. लगभग एक से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मकंदपुर चौक पर स्थायी रूप से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










