Mango In Bihar: बिहार के इस जिले में उगाया जा रहा दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत जान उड़ जायेंगे होश 

Updated:
विज्ञापन
Mango In Bihar: बिहार के इस जिले में उगाया जा रहा दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत जान उड़ जायेंगे होश 

Mango In Bihar: बिहार में आम के सीजन की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में इस बार मियाजाकी आम लोगों के बीच चर्चे में बना हुआ है. दरअसल, यह आम जितना महंगा है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. हालांकि, इस आम की कीमत लाखों में है.

विज्ञापन

Mango In Bihar: फलों का राजा आम का सीजन आ चुका है. बिहार में आम की कई वैरायटी बेहद खास है जैसे कि, जर्दालु आम, सीपीया, बीज्जू, मालदा के अलावा कई नाम शामिल है. ऐसे में ही आम की एक और वैरायटी है मियाजाकी आम, जो बेहद खास और कीमती होता है. बता दें कि, कचहरी चौक व भीखनपुर मध्य स्थित सीए प्रदीप झुनझुनवाला के आवास परिसर में और बाइपास स्थित पर्यावरण प्रेमी दीपक झा ने अपने नर्सरी में मियाजाकी आम की खेती का दावा किया है. 

700 रुपये में मिलता है मियाजाकी का पौधा

इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो से ढाई लाख रुपये प्रति किलो है. मियाजाकी आम जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है. वहीं से इसका नाम पड़ा है. वरिष्ठ सीए प्रदीप झुनझुनवाला ने बताया कि, चार साल पहले कोलकाता से 700 रुपये में मियाजाकी आम का पौधा लाया था. अपने आवास परिसर में ही अलग-अलग वैरायटी के आम, लीची, सपाटू आदि के पेड़ लगाये हैं, जिसमें मियाजाकी पौधा भी लगाये. इस बार उनके पेड़ में आम फले है, जिससे काफी खुशी हो रही है. यहां बंदरों का प्रकोप है, फिर भी पेड़ में 30 से 40 फल लगे हैं. 

पूरी तरह कर रहे जैविक खेती

पर्यावरण प्रेमी दीपक झा ने बताया कि, उनके नर्सरी से कई जिलों के लोग अलग-अलग वैरायटी के पौधे ले जाते हैं. अमरूद, पपीता, सेब, मौसमी, नींबू, संतरा, इलायची, अगरवुड के साथ-साथ मियाजाकी आम भी इस बार हुआ. उन्होंने कहा कि, बगीचे में पूरी तरह जैविक खेती करते हैं. किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद या कीटनाशकों का उपयोग नहीं करते. छोटे गमले में पौधे पिछले साल लगाया. इस बार आंधी-बारिश के बाद भी 10 फल सुरक्षित रह गये. उनका मानना है कि, मिट्टी को जहर से नहीं, पोषण से मजबूत बनाना चाहिए. यही कारण है कि उनके बगीचे का हर फल स्वाद और गुणवत्ता दोनों में बेहतरीन है.

आम की सुरक्षा के लिए लगाया है सीसीटीवी कैमरा

इधर, सीए प्रदीप झुनझुनवाला ने सुरक्षा के लिहाज पहले से ही सीसीटीवी कैमरा लगाया है. आम समेत अन्य पौधे की देखभाल के लिए एक स्टाफ रखा है. आम के फलने के साथ ही इसकी निगरानी शुरू हो गई है. ताकि किसी प्रकार की चोरी या नुकसान से इसे बचाया जा सके. मियाजाकी आम न केवल महंगा है. बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन और फोलिक एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही इसमें शुगर कंटेंट भी 15% या उससे अधिक होता है. इस किस्म की खेती के लिए तेज धूप और अधिक वर्षा उपयुक्त मानी जाती है. कोढ़ा की जलवायु इस आम के लिए बिल्कुल अनुकूल साबित हो रही है.

(भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में सुधा दूध हुआ महंगा, 22 मई से लागू होंगे नए दाम, जानें किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन